रांची, अगस्त 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में होने वाले राजकीय समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। गुरुवार को मोरहाबादी मैदान में समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ। इसमें ध्वजारोहण से लेकर परेड और अन्य औपचारिक गतिविधियों का हूबहू अभ्यास किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे। रिहर्सल के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन ने परेड की सलामी ली। रिहर्सल में स्वतंत्रता दिवस के दिन होने वाली सभी औपचारिक गतिविधियों का सटीक अनुकरण किया गया। भारत सरकार के राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान से संबंधित निर्देशों का भी अनुपालन किया गया। यह भी पढ़ें- मोरहाबादी में निजी ड्रोन पूरी तरह बैन, बिना जांच नहीं मिलेगी इंट्री इस दौरान विभिन्न...