रांची, अगस्त 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में होने वाले राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ध्वजारोहण करेंगे। समारोह को सुरक्षित, सुचारू और गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। समारोह में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग हुई। इसमें अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सुरक्षा के मद्देनजर समारोह के दौरान निजी ड्रोन से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। अधिकारियों को बताया गया कि केवल सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा अधिकृत ड्रोन से ही समारोह की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की जा सकेगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: स्वतंत्रता द...