रांची, अप्रैल 7 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। मोरहाबादी के कुसुम विहार में सोमवार को लघु काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता जबलपुर से आए वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य संजीव वर्मा सलिल ने की। उन्होंने साहित्यिक विधाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। वे हिंदी की महान कवयित्री महादेवी वर्मा के भतीजे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत हिमकर श्याम के गजल पाठ से हुई। उन्होंने प्रकृति पर आधारित कई दोहे भी प्रस्तुत किए। कवि निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव ने काव्य पाठ किया। श्री साहित्य कुंज की संस्थापिका और कवयित्री मनीषा सहाय ने लावणी छंद में, कवयित्री नीता शेखर ने नारी विषय पर कविता पाठ किया। गोष्ठी में साहित्यिक संवाद और काव्य-चर्चा भी हुई। गोष्ठी में सरोज श्रीवास्तव, संजय वर्मा, मधुकर श्याम, डॉ इरा, शक्ति, असीम शौर्य, नीतू नायक और अन्य शामिल हुए।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.