रांची, दिसम्बर 22 -- रांची, संवाददाता। मोरहाबादी स्थित वेंडर मार्केट में पिछले तीन माह से कायम बिजली संकट को लेकर दुकानदारों ने सोमवार को बिजली कार्यालय का घेराव किया। दुकानदारों का कहना है कि मार्केट में लगी कई स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है, जिससे शाम होते ही बाजार में अंधेरा छा जाता है। मार्केट में लगी कई स्ट्रीट लाइट देखरेख के अभाव में बंद पड़ी है।Rs. कई आज तक जली ही नहीं। साथ ही यहां पर लगी हुई हाई मास्ट लाइट भी लंबे समय से खराब पड़ी है। शाम होते ही अक्सर बिजली की सप्लाई कट जाती है, जिससे व्यापार प्रभावित होता है। उनका कहना है कि इस संबंध में पहले भी बिजली विभाग व नगर निगम को लिखित रूप में जानकारी दी गई थी, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। विभाग की ओर से लगातार अनदेखी और समस्या को लेकर आक्रोशित होकर दुकानदारों ने बड़ी संख्या में स्थायी सम...