समस्तीपुर, नवम्बर 23 -- मोरवा। प्रखंड क्षेत्र के मोरवा दक्षिणी पंचायत के उप मुखिया से 3 लाख की रंगदारी मांगी गई है। नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई है। इस बाबत आनंदपुर निवासी उप मुखिया हरे कृष्णा चौधरी के बेटे रंजीत कुमार चौधरी के ने ताजपुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें रंजीत शर्मा के बेटे सोनल शर्मा को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले के अनुसंधान की जिम्मेवारी एएसआई जितेंद्र कुमार को सौंपी गई है। घटना के बाबत पीड़ित ने पुलिस को बताया की शनिवार की संध्या आरोपी युवक उनके घर पर पहुंचा और उनके बच्चों एवं पत्नी के साथ नोंकझोंक करते हुए रंगदारी की मांग की। नहीं देने पर गोली मारकर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। इस घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.