समस्तीपुर, फरवरी 26 -- मोरवा। प्रखंड के निकसपुर के चंदौली वार्ड 12 में एक युवक की लाश घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक की पहचान वार्ड 12 निवासी स्व. कामेश्वर चौधरी का पुत्र रामकुमार चौधरी उर्फ कार्तिक के रूप में की गई। बताया जाता है कि वह आंध्रप्रदेश के विजयवाडा में एक खटाल में काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। विजयवाड़ा में बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद लाश को बुधवार को घर लाया गया। मृतक की पत्नी गमगम देवी, पुत्र शिवम् व बम-बम समेत परिवार के अन्य सदस्य व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...