नई दिल्ली, अगस्त 31 -- कान्हा जी के जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए जन्माष्टमी पर खूब तैयारियां होती हैं। घर में छोटी सी पूजा से लेकर लड्डू गोपाल के श्रृंगार तक, इस दिन हर चीज को खास बनाने की कोशिश की जाती है। खासकर कान्हा जी की पोशाक को लेकर लोग पहले से ही तैयारी करने लगते हैं। अगर आप भी इस बार लड्डू गोपाल के लिए कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं, जो देखने में प्यारा भी लगे और जन्माष्टमी के मौके के लिए खास भी हो, तो पोशाक के इन डिजाइनों पर नजर डालें। रंग-बिरंगे कपड़े, फूलों की सजावट, मोरपंख और छोटी-छोटी चमकदार कारीगरी वाली पोशाक कान्हा जी के श्रृंगार को और सुंदर बना सकती हैं। आप अपनी पसंद और लड्डू गोपाल के आकार के हिसाब से इनमें से कोई भी डिजाइन चुन सकते हैं।1. मोरपंख वाली पोशाक कान्हा जी के श्रृंगार में मोरपंख का खास महत्व है। ऐसे में मोरपंख की डिजाइ...