मुजफ्फर नगर, अप्रैल 1 -- मोरना। सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल द्वारा मोरना में मुजफ्फरनगर मार्ग पर स्थापित नए विंग किड्स जैन नामक दूसरे कैंपस का शुभारंभ मंगलवार को हवन पूजन के उपरांत भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी द्वारा फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह मे क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों व अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमित राठी ने इस पहल की सराहना की। प्रधानाचार्या मोनिका चौधरी ने बताया कि मोरना एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए दूरदराज के शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...