मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- मोरना। दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड मोरना के प्रधान प्रबंधक वीपी पांडेय ने बताया कि चीनी मिल द्वारा पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना पेराई कार्य समय से प्रारंभ कर अपनी क्षमता के अनुसार बाण्डेड गन्ने की पेराई की जा रही थी, परन्तु गत सप्ताह से भारी इण्डेट दिए जाने के उपरांत भी चीनी मिल में निरंतर गन्ना आपूर्ति में गिरावट कमी आ रही है। ऐसी स्थिति में चीनी मिल को चलाए जाने से आर्थिक क्षति उठानी पड़ेगी। जिसके चलते कृषक भाइयों से अनुरोध है कि वह सात अप्रैल तक अपना अवशेष गन्ना मिल में आपूर्ति करना सुनिश्चित करें, जिसके बाद चीनी मिल की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.