मुजफ्फर नगर, जनवरी 29 -- पिछले काफी वर्षों से की जा रही थी मोरना सहकारी मिल की विस्तारीकरण एवं गन्ना पेराई क्षमता बढ़ाने की मांग आखिरकार गुरुवार को पूरी हो गई। उप्र की योगी सरकार की कैबिनेट ने मीरापुर विस क्षेत्र के अंतर्गत मोरना चीनी मिल के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के लिए 261.91 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति दे दी है। यह निर्णय मीरापुर विधानसभा के गन्ना किसानों की वर्षों पुरानी मांग और विधानसभा स्तर पर किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम है। इसके लिए रालोद की विधायक मिथलेश पाल और जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल से सीएम योगी का आभार भी जताया है। बता दें कि पिछले काफी समय से मोरना क्षेत्र के किसान सहकारी मिल की विस्तारीकरण एवं पेराई क्षमता बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इस मांग को यहां के जनप्रतनिधियों ने भी जोर शोर से उठाया। मीरापुर विस क्षेत्...