सहारनपुर, फरवरी 26 -- नगर निगम ने गुरुवार को बाजार मोरगंज में नाला सफाई अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 80 दुकानों के बाहर बने अतिक्रमण को जेसीबी व पोकलेन की मदद से ध्वस्त कर दिया। व्यापारियों ने हाल ही में जिलाधिकारी के साथ हुई व्यापार बंधु बैठक में मोरगंज बाजार के नालों की सफाई न होने का मुद्दा उठाया था। इसी के संदर्भ में नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने अभियान चलाया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह के नेतृत्व में नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता जेसीबी, पोकलेन और ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ मौके पर पहुंचा। भगत सिंह चौक से दालमंडी चौक तक जिन दुकानों के बाहर बने थले और सीढ़ियां नाला सफाई में बाधा बन रही थीं, उन्हें मशीनों से ध्वस्त कर रास्ता साफ किया गया। प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच.बी. गुरुंग ने बताया कि कार्...