नई दिल्ली, अगस्त 2 -- उत्तरी अफ्रीका के तट पर स्थित स्पेन के एन्क्लेव सेउटा (Ceuta) में हाल ही में इतिहास का सबसे बड़ा प्रवासी संकट देखने को मिला। मोरक्को की सीमा पार करके लगभग 60,000 अप्रवासी अचानक स्पेनिश क्षेत्र में दाखिल हो गए। इस दौरान हुई भगदड़ और झड़पों में 67 लोगों की जान चली गई। हालांकि, सेउटा के भीतर बेहद कठिन परिस्थितियों और खाने-पानी की किल्लत के कारण 48 घंटे के भीतर ही 48,000 से ज्यादा प्रवासी वापस मोरक्को लौट गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्पेन सरकार ने तटीय रेखा पर 500 मीटर लंबे समुद्री बैरियर का निर्माण शुरू कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के विश्लेषण से इस संकट के 6 बड़े कारण सामने आए हैं: यह भी पढ़ें- समुद्र में 1600 फीट की 'दीवार' बनाएगा स्पेन, मोरक्को से अवैध घुसपैठ के बाद अलर्ट1. मोरक्को पुलिस की रहस्...