अररिया, मार्च 8 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। नेपाल में जारी संसदीय चुनाव की मतगणना के बीच भारत-नेपाल जोगबनी सीमा से सटे मोरंग जिले के छह संसदीय क्षेत्रों में से चार के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इन चारों सीटों पर राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपना परचम लहराया है। परिणाम घोषित होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला रहा है। जगह-जगह कार्यकर्ता जश्न में डूब गए और होली व दिवाली की तरह खुशी मनाते नजर आए। जानकारी के अनुसार क्षेत्र संख्या 02 से राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के कृष्ण कार्की ने अपने प्रतिद्वंदी दिलीप बगडिया को 25 हजार से ज्यादा मतों से पराजित किया। वहीं क्षेत्र संख्या 04 से आरएसपी उम्मीदवार संतोष राजवंशी, जो पेशे से पत्रकार हैं, ने गुरु राज धिमिरे को करीब 25 हजार से अधिक वोटों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.