अररिया, अगस्त 19 -- जोगबनी हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नेपाल के कोशी प्रदेश अंतर्गत मोरंग जिला पुलिस स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से सुंदर हरैचा नगरपालिका वार्ड एक में छापामारी कर 3 किलो 760 ग्राम गांजा जब्त किया । कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर के अनुसार यह गांजा 49 वर्षीय सुंदर लाल चौधरी के घर से बरामद हुआ है । गांजा के साथ 2 लाख 71 हजार नेपाली मुद्रा बरामद हुआ है । मोरंग पुलिस आगे का अनुसंधान कर रही है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...