मोरंग में एपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 922.2 किलो गांजा बरामद
अररिया, जून 11 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। नेपाल सशस्त्र पुलिस बल यानि एपीएफ ने मोरंग जिले के जहदा ग्रामीण नगरपालिका-7 स्थित महादेवकोल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 922.2 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। विशेष सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में एक टन क्षमता वाली पिकअप गाड़ी तथा भारतीय नंबर प्लेट लगी एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। सशस्त्र पुलिस बल नेपाल सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय, सोराभाग के अंतर्गत बीओपी नोचा और बीओपी तरेगामा से तैनात संयुक्त टीम ने बुधवार को लक्ष्मनिया से तरेगामा की ओर जा रही एक टन क्षमता वाली पिकअप वाहन की निगरानी की। पुलिस के अनुसार उक्त वाहन को भारतीय नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल बीआर 38 जेड-7452 एस्कॉर्ट कर रही थी। पुलिस की मौजूदगी का आभास होते ही पिकअप और मोटरसाइकिल के चालक दोनों वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.