प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 23 -- कुंडा, संवाददाता। ट्रक से मोरंग उतारते समय फावड़ा तार में छू जाने से करंट की चपेट में आकर युवक अचेत हो गया। गंभीर हालत में साथियों ने उसे सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मानिकपुर थानाक्षेत्र के शाहाबाद मोहल्ला निवासी राम किशुन सरोज का 25 वर्षीय बेटा रुपचन्द्र सरोज उर्फ घनघना मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह एक ट्रक पर मोरंग उतारने गया था। बजहाभीट गांव के पास मोरंग उतारते समय रुपचन्द्र का फावड़ा ऊपर से गए बिजली के तार में छू गया जिससे वह करंट की चपेट में आकर अचेत हो गया। घबराए साथी उसे सीएचसी कालाकांकर ले गए। सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के म...