मऊ, मई 3 -- मऊ, संवाददाता। पहले से ही गैस किल्लत से जूझ रहे जिले के होटल, ढाबे और रेस्टोरेंटों को कामर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने से जोर का झटका लगा है। करीब हजार रुपये का इजाफा होने से न केवल बजट गड़बड़ा गया हैं, बल्कि रोजमर्रा की व्यवस्थाएं भी चरमराई गई है। कारोबारी से लेकर आम आदमी प्रभावित हुआ है। नतीजा यह रहा कि फास्ट फूड से लेकर तवा रोटी, दाल फ्राई एवं शाही पनीर तक महंगी हो गई। वहीं पहले 25 रुपये में आठ मोमोज देने वाले अब उसी कीमत में सिर्फ छह दे रहे हैं। जबकि 10 का समोसा अब 12 से 15 रुपये में बिक रहा है। मसाला डोसा और पावभाजी जैसी लोकप्रिय डिशेज के दाम भी 20-20 रुपये तक बढ़ गए हैं। चाय के शौकीनों को भी झटका लगा है, क्योंकि कीमतों में 2 से 5 रुपये तक का इजाफा हुआ है। कई जगहों पर मेन्यू में भी अंतर आया है। यह सब होने से आम आदमी की जेब...