झांसी, फरवरी 10 -- झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने घर लौट रहे मोमोज दुकानदार पर कुत्ता छोड़ दिया। विरोध करने पर उसे दौड़ाकर पीटा। उसे बचाने परिवार वाले आए तो उनकी भी मारपीट कर दी। वहीं घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसका किसी ने वीडियो वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रक्सा के रहने वाले धर्मेंद्र साहू मोमोज की दुकान लगाते हैं। बीती 8 फरवरी की देर रात वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी पड़ोसी ने उन पर कुत्ता छोड़ दिया। जिससे वह घबरा गए और डर कर गिर पड़े। इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने एकजुट होकर उन्हें पीट दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। धर्में...