संभल, फरवरी 26 -- कोतवाली के आवास विकास चौराहे पर बुधवार रात ठेले पर मोमोज खा रहे युवकों को कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया। घायल युवक के पिता ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। मोहल्ला खुर्जा गेट निवासी पंकज पुत्र सतीश ने बताया कि उसका पुत्र वंश अपने दोस्त सिद्धार्थ गौतम के साथ बुधवार की रात करीब आठ बजे आवास चौराहा के पास ठेले पर मोमोज खा रहा था। इसी दौरान आवास विकास व होली मोहल्ला निवासी पांच से छह युवक वहां आ गए और गाली गलौज करने लगे। जिसका वंश व सिद्धार्थ ने विरोध किया तो सभी लाठी डंडो व धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। इस दौरान युवकों युवकों ने दोनों को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। दोनों को जमीन पर गिरा कर लात घूसों से मारा पीटा। पंकज ने गुरुवार ...