नोएडा, मार्च 27 -- उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के दादरी इलाके में मोमोज खाने से 10 लोग बीमार पड़ गए। इनमें 9 लोग एक ही परिवार के हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन लोगों ने पास के ही एक दुकान से मोमोज खरीदा था। मोमोज के सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि दादरी इलाके में एक पास की दुकान से मोमोज खाने के बाद कम से कम 10 लोग बीमार पड़ गए। इनमें से नौ लोग एक ही परिवार के थे। बीमार लोगों ने पेट दर्द, बुखार और उल्टी की शिकायत की। इसके बाद उन्हें बुधवार शाम दादरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- जेवर में बना नोएडा एयरपोर्ट एशिया में सबसे बड़ा, 4 KM वाले 6 रनवे; कई खास बातें मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि इलाज के बाद सभी मरीजों को ...