इटावा औरैया, जून 3 -- इटावा। वैदपुरा थाना क्षेत्र के बिरोली गांव में मंगलवार शाम मोमोज की दुकान लगाने वाले युवक ने व्यापार में नुकसान से परेशान होकर नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। बेटे की हालत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही उसकी मां ने भी गोलियां खा लीं। दोनों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बिरोली गांव निवासी 18 वर्षीय साहिल पुत्र उपदेश दिवाकर रेलवे स्टेशन के पास साझेदारी में मोमोज की दुकान चलाता है। पिछले कुछ समय से कारोबार ठीक नहीं चल रहा था। ग्राहकों की संख्या कम होने से लगातार नुकसान हो रहा था। घाटे के चलते साहिल काफी समय से परेशान और तनाव में था। साहिल के पिता उपदेश दिवाकर ने बताया कि मंगलवार शाम भी वह नुकसान को लेकर उदास दिखाई दे रहा था। इसी बीच उसने घर में रखी नींद ...