जमशेदपुर, मई 4 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर एफसी के मिडफील्डर मदीह तलाल ने कहा कि टीम सीजन के निर्णायक दौर में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतर रही है। लगातार दो जीत के बाद टीम का अभियान पटरी पर लौट आया है और खिलाड़ी इस लय को बरकरार रखना चाहते हैं। तलाल ने कहा कि टीम का फोकस बचे हुए मैचों से अधिकतम अंक हासिल करने पर है। उन्होंने अपनी वापसी को खास बताते हुए कहा कि टीम की जीत में योगदान देना संतोषजनक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टीम के नजरिए में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, बल्कि कमजोर क्षेत्रों पर लगातार काम किया जा रहा है। अब सिर्फ दो मैच शेष हैं, ऐसे में टीम एक-एक मुकाबले पर ध्यान केंद्रित कर रही है। जेएफसी 11 मैच में 21 अंकों के साथ शीर्ष पर है और 9 मई को बेंगलुरू एफसी के खिलाफ अहम मुकाबला खेलेगी। तलाल ने फैंस से स्टेडियम पहुंचकर समर्थन देने की अपील ...