अमरोहा, सितम्बर 20 -- मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव हलपुरा निवासी मोमिन हसन पुत्र महमूद हसन को शासन ने पदोन्नत करते हुए बिजनौर जिले का जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नियुक्त किया है। हसन अब तक जनपद रामपुर में मुख्य वक्फ निरीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके उत्कृष्ट कार्यकाल को देखते हुए शासन ने उन्हें पदोन्नति का तोहफा दिया है। शासनादेश जारी होते ही उन्होंने जनपद बिजनौर पहुंचकर अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनकी इस नियुक्ति से पैतृक गांव हलपुरा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजनों और शुभचिंतकों ने उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...