भदोही, अप्रैल 26 -- भदोही, संवाददाता। शहर के स्टेशन रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में शुक्रवार की रात मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन था। जिसमें सपा महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी एवं नेता विरोधी दल विधान परिषद लालबिहारी यादव ने भाग लिया। इस दौरान एक प्रतिष्ठान में वार्ता के दौरान नेताओं ने सूबे की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा मोमिनों, गरीबों, दलितों और पिछड़ों के घरों को प्रदेश सरकार गिरवाने का काम कर रही है। उसके बाद लाल बिहारी यादव ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मो. हसनैन अंसारी की बहन के निधन पर आवास पहुंच कर शोक जताया। इस मौके पर कालीन निर्यातक काशी यादव, दिनेश कुमार यादव, पप्पी यादव आदि रहे। यह भी पढ़ें- अमरोहा जा रहे सपा प्रदेश अध्यक्ष का महानगर में स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...