अमरोहा, अप्रैल 20 -- जोया। डिडौली क्षेत्र के गांव बरखेड़ा राजपूत में शनिवार रात मोमबत्ती से एक मेडिकल स्टोर में आग लग गई। जिससे लाखों रुपये की दवाइयां जलकर राख हो गईं। आग पर बमुश्किल काबू पाया जा सका। गांव निवासी नरेंद्र सैनी का वंशु मेडिकल के नाम से मेडिकल स्टोर है। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात वह दुकान बंद करते समय मोमबत्ती बुझाना भूल गए थे। उनके जाने के कुछ देर बाद ही दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नरेंद्र सैनी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू पाया गया। यह भी पढ़ें- बलिया बाजार में भीषण अग्निकांड में पांच दुकानें जलीं हालांकि तब तक दुकान में रखी दवाइयां जलकर नष्ट हो चुकी थीं। मेडिकल संचालक नरेंद्र सैनी के अनुसार आग से लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.