रामपुर, अप्रैल 6 -- बिलासपुर। शनिवार की देर रात ईसाई समुदाय द्वारा पास्का जागरण किया और प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशियां मनाई गईं। इसके अंतर्गत मोमबत्ती जुलूस निकालकर चर्च में प्रवेश किया गया और विशेष प्रार्थनाएं की गईं। गांव जोसेफनगर स्थित सेंट थामस कैथोलिक चर्च परिसर में समुदाय के लोग एकत्र हुए। वहां पल्ली पुरोहित फादर नियामत सिद्धू के नेतृत्व में पवित्र रात के अनुष्ठान प्रारंभ हुए। बाद में पल्ली पुरोहित के साथ समुदाय के सभी विश्वासियों ने चर्च परिसर में मोमबत्ती जुलूस निकाला। चर्च के मुख्य द्वार पर पहुंचकर प्रार्थना की और फिर चर्च के भीतर प्रवेश किया, जहां पल्ली पुरोहित ने विभिन्न पूजन विधियां सम्पन्न कराईं। पास्का जागरण के समापन पर ईस्टर एग वितरित किया गया। कार्यक्रम में चर्च कमेटी के उपाध्यक्ष एम्ब्रोस कुटीना, मास्टर थामस, ना...