बांका, फरवरी 15 -- बांका, निज संवाददाता। बांका सदर अस्पताल परिसर में संचालित जीएनएम स्कूल में शनिवार संध्या प्रथम वर्ष की नव नामांकित छात्राओं का ओथ टेकिंग सेरेमनी गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के डीएस डॉ. लक्ष्मण पंडित और स्कूल की प्रधानाध्यापिका माया वर्मा की उपस्थिति में छात्राओं ने नर्सिंग जैसे पवित्र और मानवीय सेवा कार्य की शुरुआत से पूर्व नाइटेंगल प्लेज लिया। समारोह के दौरान सभी छात्राओं ने हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर एक साथ शपथ दोहराई। स्कूल के शिक्षक मनीष कुमार ने उन्हें नाइटेंगल प्लेज दिलाई। छात्राओं ने अपने पेशे को सम्मानजनक बनाए रखने, रोगियों की सेवा पूरी निष्ठा, ईमानदारी और करुणा भाव से करने का संकल्प लिया। साथ ही किसी भी अनैतिक कार्य में भाग नहीं लेने, मरीजों की व्यक्तिगत जानकारी को गोपनीय रखन...