ललितपुर, अक्टूबर 3 -- ललितपुर। यदि किसी भी व्यक्ति को यह अंदेशा हो कि उनका मोबाइल फोन हैक हो गया है, तो वे बिना समय गंवाए तत्काल अपने फोन से सिम कार्ड निकाल दें और उसको फॉर्मेट कराएं। यह कदम हैकर्स को संवेदनशील डेटा और बैंक खातों तक पहुंचने से रोक देगा, जिससे बड़ी धनहानि से बचा जा सकता है। वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को डिजिटल धोखाधड़ी से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन जागरुकता फैला रहा है। इस क्रम में सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने साइबर सुरक्षा को लेकर जनता को बेहद महत्वपूर्ण और व्यावहारिक सलाह दी। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरुकता और सही समय पर उठाए गए कदम बड़ी आर्थिक चपत लगने से बचा सकते हैं। साइबर अपराधियों के नए तरीकों का जिक्र करते हुए डीएम ने कहा कि इंटरनेट व किसी अन...