देवघर, जून 7 -- देवघर, प्रतिनिधि। सीमावर्ती बिहार राज्य के चकाई निवासी एक व्यक्ति के मोबाइल हैक कर साइबर अपराधियों द्वारा 65 हजार रुपये की ठगी कर लिया गया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत लेकर रविवार दोपहर देवघर साइबर थाना का रुख किया, लेकिन घटना बिहार क्षेत्र से जुड़ी होने के कारण उसे संबंधित थाना में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। जानकारी के अनुसार चकाई निवासी पीड़ित रविवार दोपहर करीब 12 बजे साइबर थाना देवघर पहुंचा और अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ लिखित शिकायत देने का प्रयास किया। पीड़ित का आरोप है कि शनिवार को उसका मोबाइल अचानक हैक हो गया। इसके बाद उसके मोबाइल नंबर से संचालित यूपीआई आईडी का दुरुपयोग करते हुए अपराधियों ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 65 हजार रुपये निकाल लिए। यह भी पढ़ें- मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 30 हजार रुपय...