लखनऊ, फरवरी 1 -- लखनऊ, संवाददाता। आशियाना कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक खाताधारक का जालसाजों ने मोबाइल फोन हैक कर तीन लाख दस हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आशियाना सेक्टर जी में रहने वाले अमरनाथ के अनुसार वह 13 जनवरी की शाम मोबाइल फोन पर पीएनबी वन एप डाउनलोड कर रहे थे। इस दौरान किसी व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया और खाते से 3.10 लाख रुपए निकाल लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...