नोएडा, अक्टूबर 8 -- साइबर अपराधियों ने रैपिडपे फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एक फील्ड एजेंट का मोबाइल फोन और ऐप हैक कर 43 अनधिकृत ट्रांजेक्शन किए। इन ट्रांजेक्शन के जरिए 13 मिनट में कंपनी के बैंक खाते से डेढ़ करोड़ रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि जितिन जयशील करकेरास ने पुलिस को शिकायत दी कि रैपिडपे फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड डिजिटल वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने का काम करती है। कंपनी के फील्ड एजेंट और कारोबारी प्रतिनिधि मोबाइल ऐप के जरिए ग्राहकों से जुड़े लेनदेन करते हैं। तीन अक्तूबर को कंपनी के बैंक खाते से अचानक बड़ी संख्या में ऐसे लेनदेन हुए, जिन्हें कंपनी ने अधिकृत नहीं किया था। इस अवधि में कुल 43 ट्रांजेक्शन किए गए और इनमें कंपनी के खाते से एक करोड़ 56 लाख 68 हजार 668 रुपये दूसरे खा...