गोरखपुर, अप्रैल 30 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी मेडिकल कॉलेज की सिस्टर इंचार्ज का मोबाइल हैक कर ऑनलाइन रिफंड के नाम पर ठगों ने खाते से 75 हजार से अधिक रुपये उड़ा दिए। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के गायनी विभाग ओटी में तैनात सिस्टर इंचार्ज मधुलता सिंह मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित टाइप-2 आवास में रहती हैं। बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने गूगल के माध्यम से एक शॉपिंग कंपनी की वेबसाइट से कस्टमर केयर का नंबर निकालकर संपर्क किया। उन्होंने बताया कि सामान वापस करने के बावजूद उनका रिफंड फेल हो गया है।आरोप है कि फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताते हुए एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा। जैसे ही उन्होंने एप डाउनलोड किया, उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके ...