चंदौली, अप्रैल 20 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। सैदूपुर बाजार के सरैया कस्बा में रविवार की शाम साइबर ठगी का मामला सामने आया, जिसमें अज्ञात ठगों ने एक व्यापारी का मोबाइल हैक कर उसके खाते से 99 हजार रुपये उड़ा दी। घटना के बाद बाजार के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।सरैया कस्बा स्थित भरत इंटरप्राइजेज के संचालक भरत जायसवाल का मोबाइल अचानक हैंग होने लगा। इसी दौरान उनके खाते से पैसे कटने के मैसेज आने लगे। जब तक वह स्थिति समझ पाते, तब तक ठग दो बार में 75 हजार और 24 हजार रुपये ट्रांसफर कर चुके थे। पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई और बैंक को भी सूचित किया।उन्होंने यह भी पढ़ें- हीरापुर के व्यक्ति के खाते से 10 लाख उड़ाए बताया कि बिना किसी ओटीपी साझा किए खाते से रकम निकलना चिंताजनक है। मामले की जांच कर आरोपियों की गि...