मोबाइल हैक कर यूपीआई से 99 हजार रुपये निकाले
फरीदाबाद, जून 2 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। सेक्टर-9 निवासी एक व्यक्ति के साथ 99 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि मोबाइल फोन अचानक बंद होकर दोबारा चालू हुआ और कुछ ही देर बाद उसके कैनरा बैंक व एचडीएफसी बैंक खातों से यूपीआई के जरिए रकम ट्रांसफर कर ली गई। मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ और राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सेक्टर-9 के महावीर चौपाल के अनुसार 25 मई 2026 को पीड़ित अपने मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप देख रहा था। इसी दौरान पुरानी तस्वीरें देखते समय मोबाइल अचानक बंद हो गया और कुछ देर बाद अपने आप चालू हो गया। इसके बाद मोबाइल पर कैनरा बैंक और एचडीएफसी बैंक से रुपये कटने के संदेश प्राप्त हुए। बैंक पहुंचकर जानकारी लेने पर पता चला कि कैनरा बैंक खाते स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.