आगरा, अगस्त 3 -- साइबर ठगों ने न्यू आगरा क्षेत्र की एक महिला का मोबाइल हैक कर यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से 2.24 लाख रुपये निकाल लिए। हैरानी की बात यह रही कि ट्रांजेक्शन के दौरान पीड़िता के मोबाइल पर बैंक की ओर से एक भी अलर्ट संदेश नहीं आया। मामले में मायापुरी, कालिंदीपुरम मऊ रोड, खंदारी निवासी सीमा की तहरीर पर थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीमा ने पुलिस को बताया कि साइबर अपराधियों ने किसी तरह उनका मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद 23 जुलाई को एक रुपये, 25 जुलाई को 95 हजार रुपये, 26 जुलाई को 99,999 रुपये और 28 जुलाई को 29,590 रुपये यूपीआई के जरिए निकाल लिए। इस तरह कुल 2,24,590 रुपये की ठगी हुई। घटना का पता चलने पर उन्होंने तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू...