मोबाइल हैक कर बैंक खाते से उड़ो 1.45 लाख
बरेली, सितम्बर 30 -- फरीदपुर, बरेली। मोबाइल फोन हैक होने के बाद बैंक खाते से 1.45 लाख रुपये से अधिक की रकम यूपीआई के जरिये दूसरे खातों में ट्रांसफर किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने फरीदपुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर रकम वापस कराने और संबंधित बैंक खातों को सीज कराने की मांग की है। महादेव ठाकुरान गढ़ी निवासी राधा कृष्ण राठौर के अनुसार 14 सितंबर को दोपहर करीब 1:45 बजे उनका मोबाइल अचानक बंद हो गया। कुछ देर बाद फोन सामान्य हुआ। अगले दिन 15 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे फिर मोबाइल बंद हो गया। पीड़ित का आरोप है कि दोनों घटनाओं के दौरान उन्होंने न तो किसी को ओटीपी बताया और न ही कोई संदिग्ध फोन कॉल प्राप्त हुई। बाद में मोबाइल चेक करने पर जरूरी डाटा भी डिलीट मिला। बैंक खाता चेक करने पर पता चला कि 14 और 15 सितंबर को दो यूपीआई ट्रांजक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.