शामली, मार्च 22 -- झिंझाना थानाक्षेत्र के रंगाना गांव निवासी आढ़त व्यापारी के मोबाइल को हैक कर साइबर ठगों ने एक साथ 30 से 35 लाख रुपये का लेनदेन कर दिया। साइबर ठगों ने आढ़ती के बैंक एकाउंट में 30 से 35 लाख रुपये एक साथ डलवाए और उस रकम को तुरंत ही अन्य खातों में ट्रांसफर कर दी। बैंक से नोटिस मिलने पर पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। बताया जा रहा आरोपियों ने लिंक भेजकर उसका मोबाइल हैक किया था। एसपी के आदेश पर इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव रंगाना निवासी परीक्षित ने एसपी एनपी सिंह से मिलकर शिकायती पत्र दिया। परीक्षित का कहना है कि वह अनाज मंडी गंगोह में आढ़ती है। अप्रैल 2025 में उसने मंडी का लाइसेंस बनवाया और जीएसटी नंबर लिया था। उसके पास दो चालू खाते है। एक खाता एचडीएफसी बैंक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.