शामली, मार्च 15 -- थाना भवन क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति के मोबाइल फोन को हैक कर उसके बैंक खाते से करीब 1 लाख 56 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना भवन क्षेत्र के गांव मुंडेट खादर निवासी बलकार सिंह पुत्र प्रताप सिंह ने थाने में तहरीर दी की पीड़ित के मोबाइल पर कस्टमर सपोर्ट के नाम से एक लिंक आया। बताया गया कि पीड़ित ने गलती से उस लिंक को खोल दिया, जिसके बाद उसका मोबाइल फोन हैक हो गया।आरोप है कि हैकरों ने पीड़ित के पंजाब नेशनल बैंक खाते से कुल 99,000 रुपये निकाल लिए। इसके अलावा दूसरे खाते से भी 49,000 रुपये और 8,000 रुपये की निकासी कर ली गई। इस प्रकार कुल 1,56,000 रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पीड़ित की शिकायत पर था...