रांची, मई 19 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। हटिया न्यू पटेल कॉलोनी निवासी अनिल कुमार के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि अपने-आप मोबाइल अपडेट होने के दौरान अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा खाते से कुल 1.76 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। इसकी जानकारी उन्हें तब हुई, जब उन्होंने 15 मई को खाते का विवरण योनो एप में देखा। जांच में पता चला कि 14 मई और 15 मई को कई बार पैसे की निकासी की गई है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने स्वयं कोई लेन-देन नहीं किया। ठगी का आभास होने के बाद अनिल साइबर क्राइम थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- बैंक खाते से बिना अनुमति निकले 99 हजार रुपये पुलिस जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- गूगल पे के माध्यम से साईबर अपराधियों ने 43 हजार रुपए उडाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...