रांची, अप्रैल 15 -- रांची। ठाकुरगांव निवासी राजेश साहू का मोबाइल हैककर उनके खाते से 96 हजार की अवैध निकासी कर ली गई है। प्रदीप कुमार ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्रदीप ने पुलिस को बताया कि दस अप्रैल की रात उनके भाई राजेश का अचानक मोबाइल काम नहीं करने लगा। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उनका मोबाइल ठीक हो गया। इसके बाद मोबाइल में राशि निकासी का मैसेज आया। यह भी पढ़ें- चोरी गयी मोबाइल से यूपीआई हैक कर 24 हजार की निकासी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...