रांची, जून 6 -- रांची। पिठोरिया निवासी प्रशांत आनंद को साइबर अपराधियों ने व्हाट्सऐप पर लिंक भेजकर खाते से एक लाख रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना में केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि 28 मई को फोन पर बैंक का लिंक मिला। इसे ओपन करते ही मोबाइल हैक हो गया। कुछ देर बाद उनके खाते से एक लाख की निकासी हो गई। इसके बाद उन्होंने मामला दर्ज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...