देवघर, जून 7 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। मोबाइल हैक होने के बाद उसके बैंक खाते से करीब 30 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। घटना के बाद पीड़ित ने शनिवार देर शाम देवघर साइबर थाना पहुंचकर अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह अपने मोबाइल फोन पर फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसके मोबाइल में असामान्य गतिविधियां शुरू हो गईं। कुछ ही देर बाद उसके मोबाइल पर बैंक खाते से रुपये कटने के संदेश आने लगे। शुरुआत में उसे लगा कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण ऐसा हो रहा है, लेकिन लगातार खाते से राशि कटने की सूचना मिलने पर उसे साइबर ठगी की आशंका हुई। उसने तत्काल मोबाइल को बंद करने का प्रयास किया, लेक...