मुजफ्फरपुर, सितम्बर 23 -- मुजफ्फरपुर। कलमबाग रोड के कामेश्वर लेन निवासी प्रणीत कुमार का मोबाइल हैक कर बैंक खाते से एक लाख रुपए उड़ा लिये गए। इस संबंध में उन्होंने मंगलवार को साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि 20 सितंबर की शाम पांच बजे उनके मोबाइल से कॉल आना-जाना बंद हो गया। 21 सितंबर की सुबह कस्टमर केयर को कॉल कर मोबाइल चालू कराया। इसके बाद बैंक बैलेंस चेक किया तो पांच बार में एक लाख रुपये की अवैध निकासी का पता चला। यह भी पढ़ें- सहायक शाखा प्रबंधक का फोन हैंक कर लाखों की ठगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...