देवघर, सितम्बर 9 -- देवघर, प्रतिनिधि देवीपुर एक व्यक्ति के बैंक खाते से अवैध तरीके से करीब आठ लाख रुपए की निकासी कर ली गई है। पीड़ित ने सोमवार को साइबर थाना पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। मंगलवार को पीड़ित एक बार फिर साइबर थाना पहुंचा और मामले में अब तक हुई कार्रवाई तथा शिकायत की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान पुलिस ने पीड़ित से मामले से जुड़ी आवश्यक जानकारियां प्राप्त की और आगे की प्रक्रिया से भी अवगत कराया। पुलिस संबंधित बैंकिंग और तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है। पीड़ित से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने किसी तरह उसके मोबाइल फोन हैक कर लिया। उसके बाद अलग-अलग समय पर कई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से उसके बैंक खाते से करीब आठ लाख रुपए ट्रांसफर ...