लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी की कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति का मोबाइल फोन हैक कर उसके क्रेडिट कार्ड से 41,180 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कृष्णा नगर के आशुतोष नगर निवासी विनोद कुमार राय के मोबाइल नंबर से जुड़े क्रेडिट कार्ड से 16 फरवरी को अचानक कई अनधिकृत ट्रांजेक्शन हो गए। जालसाजों ने तीन अलग-अलग बार में उनके क्रेडिट कार्ड से कुल 41,180 रुपये निकाल लिए। जब उनके मोबाइल पर ट्रांजेक्शन का मैसेज आया तो उन्हें इस ठगी की जानकारी हुई।पीड़ित का कहना है कि उन्होंने अपने क्रेडिट कार्ड या बैंक खाते से जुड़ी कोई भी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं की थी। इसके बावजूद जालसाजों ने किसी तरह उनके मोबाइल फोन को हैक कर क्रेडिट कार्...