बरेली, मई 21 -- मीरगंज। परौरा गांव के जाफर अली पुत्र गुलाम अली का मोबाइल गत 13 मई को अचानक बंद हो गया। आधा घंटे बाद मोबाइल ऑन हुआ। मोबाइल खुलने पर अपने आप रीसैट हो गया। उनके फोन पे से दो बार में अलग अलग खातों में 68 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए। रुपए कटने का मैसेज नहीं आया। जाफर अली 15 मई को एकाउंट से रुपए निकालने बैंक ऑफ बड़ौदा बल्लिया में पहुंचे। उनके एकाउंट में 600 रुपए शेष थे। पता चला उनके एकाउंट से रुपए श्रीकांत राजाराम माटकर एवं आरएस इंटरप्राइज के एकाउंट में ट्रांसफर किए हैं। जाफर अली ने मीरगंज थाने में तहरीर देकर मोबाइल हैककर रुपए यूपीआई द्वारा एकाउंट से निकालने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- युवक के खाते से 99 हजार रुपये पार पुलिस ने तहरीर पर दोनों के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। यह भी पढ़ें- : 2.30 लाख की आनलाइन शापिंग कर च...