भागलपुर, अगस्त 11 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। स्थानीय समुदायों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने सोमवार को समाहरणालय परिसर से अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट के माध्यम से पीरपैंती में निर्माणाधीन पावर प्लांट के आसपास के 30 गांवों में रहने वाले लोगों को प्राथमिक एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए क्षेत्र में 18 निर्धारित स्टॉपेज प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां तय कार्यक्रम के अनुसार मोबाइल हेल्थ यूनिट पहुंचकर स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगी।इस यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: फोटो : मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट को डीएम दिखाई ...