रांची, अप्रैल 15 -- रांची। सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने मोबाइल छिनतई के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें हिंदपीढ़ी के मो इमरान उर्फ कुकू और मो एहसान उर्फ कोलू शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने मोबाइल और चोरी के तीन मोबाइल बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि अरगोड़ा की रहने वाली एक युवती से मोबाइल की छिनतई हुई थी। मामले में पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। ओपी प्रभारी फैज रवानी के नेतृत्व में गठित पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की। इसके बाद मंगलवार की रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...