मोबाइल से वीडियो बनाने पर की मारपीट
पीलीभीत, अप्रैल 9 -- पूरनपुर। मोबाइल से वीडियो बनाने पर दो लोगों ने एक युवक के साथ गाली गलौज करते हुए पिटाई लगा दी। लोहे की राड से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर के मोहल्ला कायस्थान के रहने वाले अभिषेक पुत्र धर्मेंद्र चार अप्रैल को घर के दरवाजे पर बैठकर अपने मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। इस दौरान तरुन बाल्मीकि और अजीत बाल्मीकि निवासी मोहल्ला बमनपुरी वीडियो पर बनाने पर गाली गलौज करने लगे। विरोध पर दोनों आरोपियों ने अभिषेक पर लोहे की राड से हमला कर दिया। इससे अभिषेक घायल हो गए। लोगों ने बीच बचाव किया। दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल अभिषेक ने कोतवाली पहंुचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने अभिषेक का मेडिकल कराने के बाद तरुन और अजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.