मोबाइल से दूरी, खेल से जुड़ाव ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी: राजीव जायसवाल
रामगढ़, मई 21 -- रामगढ़,निज प्रतिनिधि। रामगढ़ छावनी परिषद क्षेत्र के छावनी मध्य विद्यालय और मध्य विद्यालय कोयरी टोला में गुरुवार को बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए झूला सहित विभिन्न खेल सामग्री का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। बच्चों ने नई खेल सामग्री पाकर प्रसन्नता व्यक्त की, वहीं अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना की। राजीव जायसवाल ने कहा कि आज के दौर में मोबाइल और डिजिटल उपकरण बच्चों के बचपन को प्रभावित कर रहे हैं। इससे बच्चे खेल के मैदानों से दूर हो रहे हैं, जिसका असर उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वस्थ, ऊर्जावान और आत्मविश्वासी बनाने के लिए खेलकूद से जोड़ना जरूरी है। खेल गतिविधिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.